Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकराई, लगी आग, चार युवक जिंदा जले

यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

19 Jul 2025

छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकराई, लगी आग, चार युवक जिंदा जले

कांकेर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कांकेर के पुलिस एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गई। पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। दो युवक छिटककर बाहर जा गिरे। चार युवक कार में ही फंसे रह गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची। फौरन आग बुझा कर शवों को निकाला गया। मृतकों की पहचान युवराज सोरी (24), कार चालक हेमंत, दीपक और सूरज के रूप में हुई है। प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज बुरी तरह झुलसे हुए हैं। यह कार कांकेर के शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की बताई गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकराई, लगी आग, चार युवक जिंदा जले
यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News